IMD Weather Update Today: यूपी और बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव इस समय देखने को मिल रहा है। शीत लहर के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। दिन के समय धूप खिलने के कारण कुछ राहत मिल रही है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी यूपी के 30 जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। 10 जिलों में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun के अरेस्ट होने से पहले के 3 मिनट 46 सेकंड कैसे? VIDEO में दिखी एक्टर की खामोशी और पत्नी की चिंता
विज्ञानियों के अनुसार लखनऊ के आसपास के इलाकों में रात के समय अभी कोहरा छाया रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। तराई वाले इलाकों में भी धुंध का असर दिखेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की आशंका भी विभाग ने जताई है। 3 दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में चलेगी शीतलहर
विभाग के अनुसार यूपी के कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, आंबेडकरनगर, अयोध्या, शामली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत और बरेली के इलाकों में शीत लहर चल सकती है।
विभाग के अनुसार बिहार के 10 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। बेगूसराय, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर जिले में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, वैशाली, पटना, औरंगाबाद, अरवल, नालंद, शेखपुरा, बेगुसराय, गया, लखीसराय, में ठिठुरन बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: कौन थी वो महिला, जिसकी मौत पर फंसे अल्लू अर्जुन, पति की शिकायत वापस लेने पर क्या मिल जाएगी राहत?
यूपी के इटावा में 5.2, नजीबाबाद में 5, बहराइच जिले में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बिहार में औसतन न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
शुक्रवार को हजियापुर का एक्यूआइ 237, गोपालगंज का AQI 239 दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिन में एक्यूआई में बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में अभी ठंड में और इजाफा होगा। विभाग के अनुसार अभी पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगी। लेकिन जैसे ही बर्फबारी का असर कम होने लगेगा, वैसे ही सर्दी कम होने लगेगी।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
15 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
17 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
17 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines