Uttarakhand News: (अमित रतूड़ी, केदारनाथ) उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ धाम में आ रहे श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही अत्यधिक बारिश में यात्रा न करने की अपील की है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जगह-जगह यात्रा मार्गों पर पत्थर गिर रहे हैं। जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।
केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा, गौरीकुंड व लिनचोली आदि स्थानों में पत्थर गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटा के डोलिया देवी मंदिर के समीप पत्थर गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि हो सके तो ऐसे मौसम में यात्रा करने से बचें। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क कर यात्रा शुरू करने की अपील अधिकारियों ने की है।
आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
विभाग की ओर से 8958757335, 01364-233727/1077, 8218326386 नंबर जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी आपदा की स्थिति में इन पर संपर्क किया जा सकता है। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अधिक बारिश की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार चंपावत, उधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में ज्यादा बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड
वहीं, पिथौरागढ़ जनपद में भी ऐसी ही आशंका विभाग ने जताई है। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और टिहरी में अधिक बारिश हो सकती है। बता दें कि चीरबासा के पास 21 जुलाई को पत्थर और मलबा गिरने से तीन यात्रियों की जान चली गई थी। पांच यात्रियों को चोटें लगी थीं। एक मृतक रुद्रप्रयाग और दो महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines