Noida News (जुनेद अख्तर) : यूपी की औद्योगिक राजधानी गौतमबुद्ध नगर में शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं। नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक यह गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हर विभाग के अफसरों की मिलीभगत से अवैध निर्माण जारी है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पोर्टल या फिर मीडिया में खबर चलने पर प्राधिकरण और पुलिस भूमाफिया पर कार्रवाई करती है। लेकिन मामला पुराना होते ही भूमाफिया और उनके गुर्गे दोबारा सक्रिय हो जाते हैं।
50 से अधिक गांवों के डूब क्षेत्र में चल रहा है अवैध निर्माण
छिजारसी, चोटपुर, यूसूफपुर चकशाहबेरी, बहलोलपुर, गढी चौखंडी, हैबतपुर, पर्थला खंजरपुर, सोरखा जाहिदाबाद, ककराला, अलीवर्दीपुर, जलपुरा, हल्दोनी, कुलेसरा और हिंडन व यमुना के तटबंध के निकट इलाहाबास, कुलेसरा, सुथ्याना, शहदरा, लखनावली, बेगमपुर, मुबारकपुर, गुर्जरपुर, झटटा, बादौली बांगर, तुगलपुर, कोंडली बांगर, सफीपुर, चूहड़पुर व मोमनाथल गांव है। जबकि युमना नदी किनारे मोतीपुर, तिलवारा, मोमनाथल, गढ़ी समस्तीपुर, बादौली खादर, कोंडली खादर, कामबक्शपुर, दोस्तपुर मंगरौली, छपरौली व असदुल्लापुर (हरियाणा की तरफ), ओरंगाबाद, गुलावली, दलेलपुर, याकूतपुर में अवैध निर्माण हो रहा है। बताया जाता है कि जमीन का गोरखधंधा करने वाले इन भूमाफियाओं के सिर पर खादी और खाकी दोनों का हाथ है। यहीं वजह है कि इनका कुछ बिगड़ नहीं पाता है।
यह भी पढ़ें : Video: मथुरा में सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव, समर्थकों ने हमलावरों को जमकर पीटा
केवल चेतावनी तक सीमित रह जाता है प्रशासन
डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन केवल चेतावनी तक सीमित है। पिछले वर्ष भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। हजारों घर डूब गए थे। तब भी प्रशासन ने चेतावनी जारी की थी। प्राधिकरण और प्रशासन ने अवैध निर्माण को मिलकर रोकने की कार्ययोजना शुरू की थी, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद डूब क्षेत्र में फिर अवैध निर्माण शुरू हो गए हैं। प्रशासन और प्राधिकरण के अफसरों ने आंखें बंद कर ली है।
प्राधिकरण ने लोगों से की अपील
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि अवैध निर्माण कार्य पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक है। प्राधिकरण की टीम डूब क्षेत्र पर नजर रख रही है। पिछले दिनों भी डूब क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया था। प्राधिकरण अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वह प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। डूब क्षेत्र में प्लॉट न खरीदें। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनका सपनों का आशियाना बसने पहले उजड़ जाएगा।
प्राधिकरण की शिकायत पर होती है कार्रवाई
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अफसर का कहना है कि प्राधिकरण ऐसे मामलों में कार्रवाई करता है। पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं है। अगर इन मामलों में प्राधिकरण अधिकारी शिकायत करते हैं तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करती है।
यह भी पढ़ें : Fire In Ace City Greater Noida: सोसाइटी में 3 सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई दुकानें राख
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines