IIT Kanpur Scientist sameer Khandekar died: कानपुर आईआईटी के वरिष्ठ विज्ञानी प्रो. समीर खांडेकर का निधन हो गया। शुक्रवार को वे मंच पर बोलते-बोलते ही अचानक गश खाकर गिर गए। इसके बाद लोगों ने भागकर उन्हें उठाने की कोशिश की। लेकिन वे गश खाकर नीचे गिर गये। व्याख्यान में मौजूद लोग उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रोफेसर खांडेकर कानुपर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर होने के साथ ही डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। प्रोफेसर समीर कानपुर के एल्युमिना मीट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों और लोगों से कहा कि सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए इसके बाद वे नीचे गिर पड़े और फिर नहीं उठे।
प्रोफेसर खांडेकर के नाम थे 8 पेटेंट
उनके सहयोगियों की माने तो उन्हें कोलेस्ट्राॅल से जुड़ी परेशानी 2019 में हुई थी। बता दें कि वे आईआईटी कानपुर के छात्र भी थे। 55 साल के प्रोफेसर समीर खांडेकर ने साल 2000 में कानपुर से ही आईआईटी किया था। इसके बाद 2004 में जर्मनी से पीएचडी करने के बाद से ही कानपुर आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। बता दें कि उनके नाम पर 8 पेटेंट थे। पेटेंट से तात्पर्य उन चीजों से जिनकी खोज आपने स्वयं की होती है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
18 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
18 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
19 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
23 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines