IIT BHU Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित आईआईटी बीएचयू में सनसनीखेज घटना सामने आई थी। यहां एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। अब 60 दिन बाद मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों युवक कौन हैं और इनका बीजेपी से क्या कनेक्शन है, आइए जानते हैं…
एक नवंबर को छात्रा के साथ गैंगरेप
दरअसल, एक नवंबर को बीएचयू आईआईटी से बीटेक कर रही एक छात्रा रात को अपने हॉस्टल से टहलने के लिए निकली थी। कुछ समय बाद उसका एक दोस्त भी मिल गया, जिसके बाद दोनों साथ चलने लगे। इसी दौरान बुलेट से तीन युवक असलहे के साथ उनके पास पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने दोनों का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद उन्होंने छात्रा का मुंह दबाकर उसे अलग जगह पर ले गए और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया। जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए फरार हो गए।
आईआईटी बीएचयू में धरना प्रदर्शन
छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद आईआईटी बीएचयू में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, जिस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें शांत करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। रविवार को गिरफ्तार करने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर तीनों आरोपियों की फोटो पोस्ट कर कहा कि ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी ‘तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये भाजपा के सर्वोच्च नेताओं से अभयदान प्राप्त वो भाजपाई हैं, जिन पर बीएचयू में एक छात्रा के साथ अभद्रता की सीमाएं पार करने का आरोप है। उन्होंने सवाल किया कि क्या नारी के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।
कांग्रेस ने कहा- बस एक नारा है ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’
छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैंने उसी समय कहा था कि इस मामले में बीजेपी के लोग शामिल हैं। उनके लिए ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ बस एक नारा है।
‘धिक्कार है ऐसी पार्टी को’
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि मामला बनारस का है, लेकिन अभी तक न वहां के सांसद मोदी और न ही महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक भी शब्द बोला है, लेकिन एक बात साफ है कि BJP न सिर्फ बलात्कारियों को संरक्षण देती है, बल्कि उन्हें ऊंचे पद और शीर्ष नेतृत्व के करीब भी रखा जाता है। ऐसी पार्टी और उनके नेताओं पर धिक्कार है।
बीजेपी आईटी सेल से जुड़े हैं तीनों आरोपी
बताया जाता है कि तीनों आरोपी बीजेपी आईटी सेल से जुड़े हुए हैं। इसमें कुणाल पांडेय, बीजेपी आईटी सेल वाराणसी महानगर का संयोजक है, वहीं सक्षम पटेल सह-संयोजक और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान कार्यसमिति के सदस्य हैं।
‘छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले बीजेपी के पदाधिकारी हैं’
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया की चेयरमैन पंखुड़ी पाठक ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले कुणाल पांडेय और सक्षण पटेल बीजेपी के पदाधिकारी हैं। क्या इसी वजह से यूपी पुलिस को गिरफ्तारी करने में इतना समय लगा?
‘बलात्कारियों और अपराधियों का गढ़ बन चुकी है भाजपा’
पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा बलात्कारियों और अपराधियों का गढ़ बन चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके ही पदाधिकारियों द्वारा किए गए घिनौने अपराध के लिए कौन जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें:
मनचलों का योगी सरकार को खुला चैलेंज, पहले छेड़छाड़ की फिर युवती को खौलते तेल में फेंका
‘रामनगरी से PMO और सरकार करेगी काम’, संजय राउत ने क्यों पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर कसा तंज
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines