IIT BHU Female Student molestation Case Update Another Girl Groped in Campus: वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा से बदसलूकी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच एक और सनसनीखेज केस सामने आया है। जिस जगह छात्रा को बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर उसके कपड़े उतारे और उसे जबरन किस किया, उसी जगह 30 अक्टूबर को भी एक अन्य छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। छात्र संसद के उपाध्यक्ष प्रणव ने आरोप लगाया कि चार बदमाश दो वाहनों पर आए। पीड़िता के मित्र की पिटाई की और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों घटनाएं एक ही जगह पर हुईं।
पुलिस बोली- हमने संदिग्धों को उठाया
प्रणव ने बताया कि 30 अक्टूबर को हुई घटना को लेकर पुलिस ने कुछ बदमाशों की पहचान की है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कई संदिग्धों को उठाया गया है। आरोपी अलर्ट न हो जाएं, इसलिए अभी तक पहचान उजागर नहीं की गई है। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि यूपी के शिक्षण संस्थानों में महिलाएं असुरक्षित हैं।
तीन दिन पहले 3 युवकों ने रात डेढ़ बजे की अश्लीलता
बुधवार (1 नवंबर) को बीटेक की 20 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ हॉस्टल से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। कैंपस में करमन बाबा मंदिर के पास तीन युवकों ने पहले टक्कर मारी। इसके बाद दोनों लड़कियों को अलग कर दिया। बदमाशों ने छात्रा को जबरन किस किया। उसके बाद कपड़े भी उतार दिए। फोटो खींचे और वीडियो बनाया। छात्रा जब बदमाशों के चंगुल से छूटी तो वह 20 मिनट तक प्रॉक्टर के आवास में छिपी रही। अगले दिन कैंपस में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पुलिस और प्रशासन ने छात्रों से बात कर अनशन खत्म कराया। साथ ही कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाने का भरोसा दिया। यह भी कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि वे हमेशा याद रखेंगे। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: मुझे किस किया, वीडियो बनाया; BHU कैंपस में टहल रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
16 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
18 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
19 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines