‘If I had also taken out my shoe and hit him…’ BSP MP angry over Ramesh Bidhuri: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अमरोहा से सांसद दानिश अली लगातार राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में बने हैं। ये सिलसिला कुछ दिन पहले लोकसभा में बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से उनपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से जारी है। इस दौरान कई विपक्षी और केंद्रीय मंत्री के बयान समाने आए हैं। अब दानिश अली का भी एक नया बयान समाने आया है। बसपा सांसद ने रमेश बिधूड़ी पर अमरोहा से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी जूता निकालकर मार देता तो बात बराबर हो जाती।
पीएम मोदी से की कार्रवाई करने की मांग
इसके अलावा उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि स्वच्छता अभियान भी बहुत जरूरी है, लेकिन उससे भी आवश्यक है, दिलों में भरी गंदगी को साफ करना। साथ ही दानिश ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग कर कहा कि अपनी चुप्पी तोड़िए और सफाई की शुरुआत संसद में हुए गंदे आचरण पर कठोर कार्रवाई से कीजिए। गली और सड़कों की सफाई का क्या फायदा जब लोगों के दिल नफरत की गंदगी से लबालब भरे हों।
बीजेपी वाले पीड़ितों को ही आरोपी बनाकर भेजते हैं जेल
इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश और दुनिया के सामने आज भाजपा के लोग अपना मुंह नहीं उठा सकते हैं। अगर मैंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है, तो मैं चैलेंज कर रहा हूं कि कोई सबूत लाकर दिखाए। बीजेपी के लोग रोज हेट स्पीच देते हैं और नफरत फैलाते हैं। दानिश अली ने अमरोहा में अपनी संसदीय सीट से बोलते हुए कहा कि बीजेपी वाले पीड़ितों को ही आरोपी बनाकर जेल भेजते हैं। आज संसद के पटल पर भी उन्होंने साबित कर दिया है।
बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने मांगी थी माफी
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता के दौरान संसद में बोलते हुए बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही विपक्ष के कई नेताओं ने बिधूड़ी के बयान की कड़ी आलोचना की थी। इसके अलावा रमेश बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
36 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines