IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर शाम प्रदेश में छह आईएसएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के मुताबिक पांच आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी के तौर पर पहली बार कमान सौंपी गई तो वहीं तेजतर्रार आईएएस अधिकारी एस. राजलिंगम अब वाराणसी के जिलाधिकारी होंगे।
इनका आईएएस का हुआ यहां हुआ तबादला
प्रदेश सरकार की ओर से जारी आईएएस तबादला सूची के मुताबिक हाथरस जिलाधिकारी रमेश रंजन को कुशीनगर जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा अब जिलाधिकारी हाथरस होंगी।
बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन को बांदा की जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया है। इनके अलावा बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत किया गया है।
मंडलायुक्त के पास था वाराणसी डीएम का अतिरिक्त प्रभार
जानकारी के मुताबिक काफी लंबे समय से वाराणसी जिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा के पास था। इसलिए एस. राजलिंगम को अब वाराणसी का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। बता दें कि राजलिंगम की पहचान एक लोकप्रिय और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी के तौर पर है।
इसी साल जुलाई में राजलिंगम का तबादला वाराणसी के लिए किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से सरकार द्वारा उनका तबादला निरस्त कर दिया गया था। उस वक्त एस. राजलिगंम कुशीनगर के जिलाधिकारी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी उनके कार्यों से प्रभावित हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
42 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines