IAS अधिकारी एस.पी. गोयल को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि इसके बाद ही एस.पी. गोयल के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया। वैसे एस.पी. गोयल का नाम उन अधिकारियों में शामिल है जो सीएम योगी के सबसे करीबी माने जाते हैं।
कौन हैं एस.पी. गोयल?
एस.पी. गोयल का पूरा नाम शशि प्रकाश गोयल है। वे 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव थे। बताया जा रहा है कि गोयल को पिछले वर्ष ही केंद्र में नियुक्ति मिल गई थी, लेकिन उन्हें मुख्य सचिव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में रोका गया था।
पहली पोस्टिंग इटावा में
IAS एस.पी. गोयल को पहली नियुक्ति उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर मिली थी। बाद में वे अलीगढ़, बहराइच और मेरठ समेत कई जिलों में CDO रहे और फिर मथुरा, इटावा, प्रयागराज और देवरिया जिलों में जिलाधिकारी भी रहे हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में कर चुके हैं काम
वरिष्ठ अधिकारी शशि प्रकाश गोयल इससे पहले राष्ट्रपति सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय दोनों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुभव है। माना जाता है कि यूपी में तैनात रहने के दौरान सीएम योगी से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और अब वह मुख्य सचिव बनाए गये हैं।
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ें : CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री को भी पछाड़ा
मुख्य सचिव बनने के बाद क्या बोले एसपी गोयल?
प्रभार ग्रहण करने के बाद एसपी गोयल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर काम करूंगा। अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस, (पूर्व) मुख्य सचिव द्वारा स्थापित सिद्धांतों पर काम करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं राज्य और केंद्र की योजनाओं को तेजी से लागू करने का प्रयास करूंगा। प्राथमिकताओं में (यूपी को) 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना भी शामिल है। मैं इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines