IAS Rinku Singh Rahi Success Story: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज से 15 साल पहले समाज कल्याण विभाग में तैनात प्रांतीय सिविल सेवा यानी पीसीएस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया था। अधिकारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने विभाग में हुए एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसमें उच्च अधिकारी भी शामिल थे। हमलावरों ने पीसीएस अधिकारी को कई राउंड गोली मारी थी। इस हमले में बमुश्किल से उनकी जान बची थी। अब वही पीसीएस अधिकारी आईएएस बनकर फिर से उसी जिले में पोस्टिंग पाने को तैयार है। यह अधिकारी कोई और नहीं, रिंकू सिंह राही हैं।
रिंकू सिंह राही पर 2009 में किया गया जानलेवा हमला
दरअसल, 2009 में रिंकू सिंह राही पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में उनकी दाहिनी आंख चली गई थी। इस हमले से वे डरे नहीं और UPSC की परीक्षा की। उस समय उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें दिव्यांग होने की वजह से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
राही ने 2022 में पास की UPSC की परीक्षा
अलीगढ़ के रहने वाले राही ने 2022 में 683वीं रैंक के साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की। वे इस समय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी अप्रैल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में मुजफ्फरनगर में तैनाती होने जा रही है।
‘हमले में अपना सब कुछ खो दिया’
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए राही ने बताया कि उन्होंने 2008 के आखिर में मुजफ्फरनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन 4 महीने बाद ही 2009 में उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में उन्होंने फिर से लड़ने की इच्छा को छोड़कर अपना सब कुछ खो दिया। अब 15 साल बाद उन्हें फिर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है, जिससे वे बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: IAS टीना डाबी की बहन रिया की शादी की फोटोज हुईं वायरल, दिलचस्प है लव स्टोरी
समाज कल्याण विभाग में 100 करोड़ का हुआ घोटाला
अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए आईएएस अधिकारी ने कहा कि मैंने देखा कि विभाग के खाते से बड़ी रकम गलत तरीके से ट्रांसफर की गई थी। जब मैंने इसकी गहराई से जांच करना शुरू किया तो कुछ लोगों ने मुझे जांच को बंद करने के लिए कहा। मुझे भारी रिश्वत की पेशकश भी की गई, लेकिन जब मैंने इनकार कर दिया तो मुझे चेतावनी दी गई, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने जांच जारी रखी। बाद में, मुझे पता चला कि 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया गया है। विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित सरकार के पैसे की चोरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: स्कूल जाने पर ताने सुने, घर बैठे क्रैक किया UPSC, कौन हैं वो महिला IAS, जो दंगाइयों के आगे डटीं
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
2 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
5 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
20 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
21 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
23 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines