Varanasi News: यूपी के काशी में संतों ने ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर का जवाब देते हुए ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी किए हैं. इन पोस्टरों को रिलीज करने के लिए दर्जनों संत इकट्ठे हुए थे. संतों ने हाथ में पोस्टल लिया हुआ था और जोर-जोर से ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते हुए शंखनाद किया. यह घटना वाराणसी के अस्सी घाट इलाके में सुमेरु पीठ के आश्रम में हुई थी. आश्रम के पीठाधीश ने इस पर बयान देते हुए कहा कि भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा.
चौराहों-गलियों लगाए पोस्टर
संतों ने न सिर्फ पोस्टर जारी कर विरोध जताया बल्कि आश्रम के पास हर गली नुक्कड़, हर चौराहे पर आई लव महादेव के पोस्टर लगाए. संतों ने देश को अस्थिर करने की साजिश के जवाब में इन पोस्टरों को जारी किया है. इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.
ये भी पढ़ें-SC ने हटाई रामलीला पर लगी रोक, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ‘लीला’ मंचन पर लगाया था बैन
भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे
सुमेरु पीठ के पीठाधीश स्वामी नरेंद्रानंद ने वीडियो जारी किया था. वीडियो में उन्होंने एक कड़ा बयान भी दिया है कि हम भारत को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. संतों ने चेतावनी भी दी है कि अगर कोई इसके खिलाफ जाता है तो उसे ठोक देंगे. दरअसल, स्वामी जी का कहना है कि विदेशी फंडों के जरिए मौलानाओं को देश में जानबूझकर कमजोर और अस्थिर बनाने की साजिशें रची जा रही है.
I love Mohammed कैंपेन का दिया जवाब
संतों और पीठाधीश का कहना है कि यूपी से शुरू हुए आई लव मोहम्मद के पोस्टरों वाला कैंपेन देश के अलग-अलग राज्यों में भी फैल रहा था. यह जुलूस और न बढ़ जाए इसलिए इस पर रोक लगाने और जवाब देने के लिए आई लव महादेव पोस्टर कैंपेन शुरू किया गया है. पोस्टर लगाते हुए उन्होंने जगह-जगह अपना विरोध भी प्रकट किया है. इसके बाद कानपुर और उज्जैन में भी आई लव महादेव कैंपेन के वीडियोज सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें-नोएडा में UBER ड्राइवर युवती से बोला तेरी औकात क्या है ? मारने के लिए निकाली राॅड
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
12 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
13 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
19 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines