जुनैद अख्तर, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 15 में शुक्रवार को एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी सिविल इंजीनियर पत्नी की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाना सेक्टर 20 पहुंचा और पुलिस से कहा, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस जांच में मृतका की पहचान आसमा खान के रूप में हुई है। आसमान जामिया मिलिया इस्लामिया से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। आरोपी पति नूर उल्ला हैदर घर पर रहकर ट्रेडिंग का काम करता था और पत्नी के नौकरी करने से नाराज रहता था। दोनों की शादी 2005 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। परिवार सेक्टर 15 में अपने ढाई मंजिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था, जबकि भूतल को पीजी के रूप में किराए पर दिया गया था। घटना के वक्त आसमा की मां और दोनों बच्चे घर में मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में मां ने दो बच्चों संग छत की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
दोनों के बीच रहता था विवाद
प्रारंभिक जांच में पता चला कि नूर उल्ला को लंबे समय से अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि नूर उल्ला ने गुस्से में हथौड़ा उठाया और आसमा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह सीधे सेक्टर 20 थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः पति ने लगाई फांसी, बेड पर सोती रही पत्नी, घर में पसरा मातम
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines