Husband Murder Wife in illicit Relationship Fatehpur UP: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। 2 साल पहले अवैध संबंध होने पर युवक ने पत्नी और बेटी को मौत की नींद सुला दी। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शव को गंगा में फेंककर फरार हो गया। घटना के 2 साल बाद आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
हाजीपुर गंग गांव निवासी भाईजान सोनकर ने 2015 में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी सरोज से गांव के ही मनोज लोधी ने शादी की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि मामला कोर्ट में पहुंचा। इस बीच मनोज और सरोज की एक बेटी हुई।
मनोज के समझाने पर भी नहीं मानी पत्नी
बेटी के जन्म लेने के बाद मनोज गांव छोड़कर बाहर जॉब करने चला गया। इस बीच सरोज का गांव के ही अभिमन्यु लोधी से अफेयर शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब मनोज को हुई, तो उसने अपनी पत्नी सरोज को समझाया। जब सरोज ने मनोज की बात नहीं मानी, तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर नवंबर 2021 में सरोज और अपनी बेटी प्रतिभा की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी मनोज और उसके चचेरे भाई की तलाश में जुट गई। करीब 2 साल बाद पुलिस ने आरोपी मनोज और उसके चचेरे भाई को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी मनोज ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई (सरोज के प्रेमी का पिता) के साथ मिलकर सरोज और प्रतिभा की हत्या कर दी और लाश को गंगा में फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
23 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines