Woman files dowry case against in-laws:उत्तर प्रदेश के बांदा में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी नवम्बर 2022 में कानपुर के नौबस्ता में करवाई थी, शादी के बाद से ससुराल दहेज के लिए परेशान करते थे। मारपीट करते थे। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे जबरन शराब पिलाता है। शराब न पीने पर ससुरालवाले खाना नहीं देते थे।
मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का है। ससुरालवालें के द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला मदद के लिए थाने आ पहुंची। महिला ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामलें की जांच कर रही है।
दहेज के लिए करते थे मारपीट
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड करने लगे। मायके से रुपए लाने को बोलते थे। रुपए न देने पर उन्होंने ताना और प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। यहां तक कि ससुरालीजनों ने मारपीट भी शुरू कर दी।
देवर फौज में होने की धमकी देता
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर भारतीय सेना में सिपाही है। ससुरालवालों का विरोध करने पर देवर वर्दी का रौब दिखाता। जान से मारने की धमकी देता था। 10 महीने तक वो उन लोगों का जुर्म सहती रही। देवर कहता है हम फौज में हैं, तुम्हें जान से मार डालेंगे। हम सब कानून जानते हैं। कानून हमारे हाथ में है।
जबरन शराब पिलाते
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश करते हैं। मना करने पर खाना नहीं देते हैं। मायके से रुपए न मगाने पर 10 महीने बाद ससुरालवालों ने उसे घर से ही निकाल दिया। मजबूर होकर उसे मायके में जाना पड़ा। ससुरालवालों से परेशान होकर महिला ने बांदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में ससुरालवालों से मामलें को पता करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
41 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines