---विज्ञापन---

दहेज मांगते, जबरन शराब पिलाकर मारते पीटते…विवाहित ने पुलिस को सुनाई ससुरालियों के टॉर्चर की कहानी

Woman files dowry case against in-laws महिला ने ससुरालवालों की प्रताडना से परेशान होकर दहेज प्रथा का केस दर्ज कराया। देवर में फौज में होने की धमकी देता था।

---विज्ञापन---

Woman files dowry case against in-laws:उत्तर प्रदेश के बांदा में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी नवम्बर 2022 में कानपुर के नौबस्ता में करवाई थी, शादी के बाद से ससुराल दहेज के लिए परेशान करते थे। मारपीट करते थे। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे जबरन शराब पिलाता है। शराब न पीने पर ससुरालवाले खाना नहीं देते थे।

मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का है।  ससुरालवालें के द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला मदद के लिए थाने आ पहुंची। महिला ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस  महिला के बयान के आधार पर मामलें की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

दहेज के लिए करते थे मारपीट

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड करने लगे। मायके से रुपए लाने को बोलते थे। रुपए न देने पर उन्होंने ताना और प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।  यहां तक कि ससुरालीजनों ने मारपीट भी शुरू कर दी।

देवर फौज में होने की धमकी देता

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर भारतीय सेना में सिपाही है। ससुरालवालों का विरोध करने पर देवर वर्दी का रौब दिखाता।  जान से मारने की धमकी देता था। 10 महीने तक वो उन लोगों का जुर्म सहती रही। देवर कहता है हम फौज में हैं, तुम्हें जान से मार डालेंगे। हम सब कानून जानते हैं। कानून हमारे हाथ में है।

---विज्ञापन---

जबरन शराब पिलाते

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश करते हैं। मना करने पर खाना नहीं देते हैं। मायके से रुपए न मगाने पर 10 महीने बाद ससुरालवालों ने उसे घर से ही निकाल दिया। मजबूर होकर उसे मायके में जाना पड़ा। ससुरालवालों से परेशान होकर महिला ने बांदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  वहीं, इस मामले में ससुरालवालों से मामलें को पता करने  की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2023 02:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola