Husband Killed Wife: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नशे में धुत पति ने कुदाल से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बेटे ने बचाने की कोशिश की तो सनकी पिता बेटे को भी मारने दौड़ा। बेटे ने किसी तरह खुद को बचाया। और भागकर आसपास के लोगों से मदद के लिए शोर करने लगा। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया । आरोपी ने महिला की गर्दन पर 4 बार कुदाल से वार किया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंपा।
आरोपी पिता ने बेटे पर भी किया हमला
घटना कुशीनगर के पडरौना गांव की है। आरोपी जय प्रसाद रविवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ छत पर सो रहा था। सोमवार सुबह बारिश की वजह से बेटा सत्यम और प्रमिला नीचे आकर अलग- अलग कमरे में सो गए। कुछ देर बाद सनकी पति संजय ने सो रही प्रमिला के गर्दन पर कुदाल से वार कर दिया मां की चीख सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला, तो पिता ने बेटे पर भी हमला करने के लिए दौड़ा।
बेटे ने किसी तरह खुद को बचाया और पड़ोसी के घर में जाकर मदद के लिए शोर करने लगा। बेटे का शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी पति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
14 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
18 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
18 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
20 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
23 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines