Video Call Gave Triple Talaq From Saudi Arabia: भारत में तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद भी इससे जुड़े मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। तीन तलाक बोलकर निकाह का रिश्ता तोड़ने का सिलसिला अभी भी जारी हैं। कानपुर में ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां 2022 में हुई शादी को युवक ने तीन तलाक कहकर तोड़ दिया गया है। ससुरालवालों की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने के लिए बादशाहीनाका थाने गई थी। निकाह के दौरान 25 हजार मेहर तय किया गया था। 30 अगस्त 2023 को मोहम्मद सालिम नौकरी करने के लिए साऊदी अरब चले गए। फोन के जरिए बात होती रहती थी। पति ने वीडियो कॉल में पत्नी की आइब्रो बनी देखी तो वह इस बात पर भड़क गया कि उसने उसे फोन पर उसकी बात सुने बिना ही तीन तलाक दे डाला।
दहेज के लिए प्रताड़ित करते
महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले मायके से रुपए और समान लाने का दबाव बनाते है। वह दहेज से खुश नहीं थे और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे उसके साथ मारपीट करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर वह प्रयागराज से कानपुर लौट आई। पीड़िता ससुरालीजनों की प्रताड़ना सहन करती रही क्योंकि उसे लगता था कि जब पति साऊदी अरब से लौटकर आएंगे तो सब ठीक हो जाएगा।
आइब्रो बनवाने पर भड़का पति
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 अक्तूबर 2023 को पति ने उसे आईएमओ एप के जरिए रात के वक्त करीब 9 बजे वीडियो कॉल किया। पति थोड़ी देर तो बात करते रहे। फिर अचानक से गुस्सा होकर बोले कि मना करने के बावजूद तुमने आइब्रो बनवा ली। इतना कह पति ने फोन काट दिया। फिर उनका वाइस कॉल आया और कहा मेरे मना करने पर भी तुमने आइब्रो बनवाई है , इस वजह से मैं तुम्हे सब तरह के तलाक देकर विवाह बंधन से मुक्त करता हूं और तीन तलाक देकर फोन काट दिया।
कई बार संपर्क करने पर नहीं आई पीड़िता
तलाक देने की बात सुनक पत्नी ने पति को बहुत समझाने की कोशिश, कि उसने आइब्रों नहीं बनवाई है। मगर पति ने एक न सुनी और तलाक दे दिया। पीड़िता ने सीएम पोर्टल में भी शिकायत की है। इंस्पेक्टर बादशाहीनाका सुभाष चन्द्र ने बताया कि पीड़िता को लोहा मंडी चौकी इंचार्ज ने कई बार सम्पर्क किया कि वह आकर एफआईआर दर्ज करा ले मगर वह आई नहीं। कलक्टरगंज एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि इस मामलें को लेकर मेरे सामने कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई हैं। शिकायत आने पर उसपर तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
रिहा होते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, कल सुबह कोर्ट में पेशी
32 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines