Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मजफ्फरनगर जिले से सनक में हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शख्स ने बीच रास्ते में अपनी पत्नी के सीने में गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। जांच में सामने आया है कि दोनों पहले उस शख्स की हत्या करने के लिए गए थे, जिसने दोनों की चार महीने पहले शादी कराई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चार माह पहले हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक मामला जिला के भोपा कोतवाली क्षेत्र के गाव गादला का है। बताया गया है कि मखियाली गांव के रहने वाले नसीम की चार माह पहले गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की रहने वाली तमन्ना के साथ शादी हुई थी। ये रिश्ता नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम ने कराया था, लेकिन शादी के बाद से ही नसीम और तमन्ना में विवाद होने शुरू हो गए।
बिचौलिए सद्दाम को मारने पहुंचे थे दोनों
नसीम और तमन्ना शादी कराने वाले सद्दाम को कोसने लगे। उसी को जिम्मेदार ठहराते थे। जिला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नसीम और तमन्ना बाइक से सद्दाम के घर पहुंचे। दोनों के पास दो इंग्लिश पिस्टल थीं। दोनों ने सद्दाम के घर पर पहुंच कर फायरिंग की। सद्दाम के परिवार वाले छिप गए। इस दौरान एक पड़ोसी ने शोर मचाया तो दोनों ने उस पर भी फायरिंग कर दी।
पड़ोसी चीखा तो उसे भी मारी गोली
फायरिंग में सद्दाम के पड़ोसी के गले पर गोली लगी। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। इसके बाद आरोपी नसीम और तमन्ना बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए। बताया गया है कि इस दौरान भी नसीम और तमन्ना में विवाद हो रहा था। गांव से निकलते ही नसीम की बाइक खराब हो गई, जिसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया।
पत्नी के सीने में मारी गोली, फिर खुद ने दी जान
पुलिस की ओर से बताया गया है कि बाइक खराब होने पर फिर से दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर नसीम ने तमन्ना के सीने पर पिस्टल सटा कर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गिर पड़ी। इसके बाद नसीम ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद तमन्ना सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही। मौके पर पहुंची पुलिस जब दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines