Dispute between couple in Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती में विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने पति से कहा कि उसे तलाक चाहिए। नाराज पति इसके बाद पानी की टंकी पर चढ़ गया और जमकर बवाल काटा। मामला जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जो व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ा, वो टेहरा का रहने वाला कुलदीप है। जो यहां पर तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर बवाल करने लगा। जिसके बाद नीचे कूद जाने की धमकी देने लगा।
लोगों के सामने बार-बार किया ड्रामा
लोगों ने पहले तो कुलदीप को ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और मर जाने की बात कह बार-बार हंगामा करता रहा। जिसके बाद लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया। ज्यादा बवाल होता देख मौके पर पलिया के एसडीएम कार्तिकेय सिंह पहुंच गए, जिन्होंने फोन के जरिए कुलदीप से संपर्क किया। जिसके बाद कुलदीप ने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को जानकारी दी कि उसकी पत्नी कह रही है कि उसे तलाक चाहिए। कुलदीप ने एसडीएम को बताया कि वे दोनों लोग कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में पंजाब गए थे। यहां पर एक युवक की मदद से पत्नी ने उसकी जमकर धुनाई की थी।
तलाक चाहिए तो पलिया आना होगा
पत्नी ने उसे घर से भी बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया था। सोमवार को पत्नी ने उसको फोन किया कि वह तलाक देगी। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गया। अब इससे खफा होकर ही आत्महत्या के इरादे से अपनी जान देना चाह रहा है। इसके बाद एसडीएम ने लगभग एक घंटे की मान मनौव्वल करके कुलदीप को समझाया। जिसके बाद ही कुलदीप को टंकी से उतारने में अधिकारी कामयाब हुए। इसके बाद कुलदीप ने लोगों को नीचे आकर कहा कि पत्नी को तलाक चाहिए तो उसे पलिया आना होगा। वह पंजाब जाकर तलाक नहीं देगा। उसने एक आदमी के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की है। अब उसे फोन कर वह तलाक का अल्टीमेटम दे रही है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines