---विज्ञापन---

‘अंजू आई तो खाल निकाल लूंगा…’, पति अरविंद ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

Anju Fatima Nasrullah Story: अंजू फातिमा को उसके पहले पति अरविंद ने चैलेंज कर दिया है। अरविंद ने कहा कि दो महीने या चार महीने के बाद जब भी अंजू लौटेगी तो सबसे पहले उसकी खाल निकाल लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दोनों बच्चे अब अपनी मां के साथ रहना नहीं चाहते हैं। […]

Anju Fatima Nasrullah Story: अंजू फातिमा को उसके पहले पति अरविंद ने चैलेंज कर दिया है। अरविंद ने कहा कि दो महीने या चार महीने के बाद जब भी अंजू लौटेगी तो सबसे पहले उसकी खाल निकाल लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दोनों बच्चे अब अपनी मां के साथ रहना नहीं चाहते हैं। अंजू को अपने बच्चों की याद भी नहीं आ रही है। अगर बच्चे उसके लिए प्यारे होते, उनके लिए थोड़ा भी दर्द होता तो वह बहुत पहले भाग आती। अगर अंजू बच्चों को लेना चाहती है तो उसे पहले भारत आना होगा।

क्या इतनी मासूम है अंजू?

अरविंद ने अंजू की तरफ से लगाए मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसका चेहरा देखिए क्या आपको इतनी मासूम लगती है कि वह मारने देगी। अरविंद ने हाल ही में अंजू और नसरूल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अरविंद का कहना है कि अंजू जब भी उसकी पहले खाल निकालेंगे। उसे यह बात समझ नहीं आ रही है।

---विज्ञापन---

दो माह के लिए बढ़ाया गया था वीजा

अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव की रहने वाली है। वह राजस्थान के अलवर जिले के भिवाणी में अपने परिवार के साथ रहती थी। अंजू पिछले महीने वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान चली गई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

उसने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह के साथ 25 जुलाई को निकाह कर लिया। उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। उसे पहले 30 दिन का वीजा मिला था, जो 20 अगस्त को खत्म होने वाला था। पाकिस्तान की सरकार ने उसका वीजा दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसकी मंजूरी आंतरिक मंत्रालय ने दी है। अंजू को पाकिस्तान में प्लॉट और कई महंगे गिफ्ट मिले हैं। वह नसरूल्लाह के साथ खैबर पख्तूनवा में रह रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 11 साल की बच्ची ने गर्भपात कराने से किया इंकार, 6 साल की उम्र से पिता कर रहा था रेप

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2023 10:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola