'अंजू आई तो खाल निकाल लूंगा...', पति अरविंद ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

Anju, Pakistan, Nasrulla, Indian Women Travels To Pakistan, Anju VIDEO, Seema Haider Case

Anju and Arvind

विज्ञापन

Anju Fatima Nasrullah Story: अंजू फातिमा को उसके पहले पति अरविंद ने चैलेंज कर दिया है। अरविंद ने कहा कि दो महीने या चार महीने के बाद जब भी अंजू लौटेगी तो सबसे पहले उसकी खाल निकाल लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दोनों बच्चे अब अपनी मां के साथ रहना नहीं चाहते हैं। अंजू को अपने बच्चों की याद भी नहीं आ रही है। अगर बच्चे उसके लिए प्यारे होते, उनके लिए थोड़ा भी दर्द होता तो वह बहुत पहले भाग आती। अगर अंजू बच्चों को लेना चाहती है तो उसे पहले भारत आना होगा।

क्या इतनी मासूम है अंजू?

अरविंद ने अंजू की तरफ से लगाए मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसका चेहरा देखिए क्या आपको इतनी मासूम लगती है कि वह मारने देगी। अरविंद ने हाल ही में अंजू और नसरूल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अरविंद का कहना है कि अंजू जब भी उसकी पहले खाल निकालेंगे। उसे यह बात समझ नहीं आ रही है।

Advertisment

दो माह के लिए बढ़ाया गया था वीजा

अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव की रहने वाली है। वह राजस्थान के अलवर जिले के भिवाणी में अपने परिवार के साथ रहती थी। अंजू पिछले महीने वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान चली गई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

उसने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह के साथ 25 जुलाई को निकाह कर लिया। उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। उसे पहले 30 दिन का वीजा मिला था, जो 20 अगस्त को खत्म होने वाला था। पाकिस्तान की सरकार ने उसका वीजा दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसकी मंजूरी आंतरिक मंत्रालय ने दी है। अंजू को पाकिस्तान में प्लॉट और कई महंगे गिफ्ट मिले हैं। वह नसरूल्लाह के साथ खैबर पख्तूनवा में रह रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ