Triple talaq Controversy in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में आपसी लडाई में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। माता- पिता को लड़ता देख बीच बचाव करने आये 20 वर्षीय बेटे को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से मारकर लहुलुहान कर दिया। बेटे के शोर करने पर आसपास के लोग आ गये। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने घायल महिला और बेटे को अस्पताल ले गये। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बेटे की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची,लेकिन तब तक आरोपी भाग गया था। पुलिस ने पड़ोसियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी तलाश कर रही है।
मामला संतकबीर नगर के धर्मसिंहवा गांव का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पति- पत्नी के बीच काफी समय से तलाक का मामला चल रहा था। जिसकी वजह से अक्सर घर में लडाई -झगड़ा होता था। किसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच बहस शुरू हो गई। बहस शुरू होते- होते विवाद ने भयकंर विवाद का रूप ले लिया। लड़ाई में पति ने पत्नी के गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना में बीच बचाव करने गए 20 वर्षीय बेटे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। बेटे का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गये। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
कुल्हाड़ी से किया हमला
घायल बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता मां को देना चाहते थे, मां ने तलाक देने से मना किया था। तो पिता ने रास्ते से हटाने के लिए मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही ताहरा खातून ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना को अंजाम देकर मौके से आरोपी फरार है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
39 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
43 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines