Hurt By Molestation Girl Hanged Herself : खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से है, जहां गांव के दो युवक ने युवती के चचेरे भाई के साथ मिलकर युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। दो दिन पहले घर में घुसकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। मनचलों की हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। उसमे उसने गांव के ही दो लड़कों अभिषेक और विष्णु पर नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाने की बात लिखी है। आरोपी अश्लील वीडियो दिखाकर उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। इसमें आरोपी विष्णु युवती के चाचा का बेटा है। पुलिस ने मौके से आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया।
वीडियों वायरल करने की धमकी देते थे
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पुत्री को शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहे थे। बेटी के विरोध करने पर युवक वीडियो वायरल की धमकी दे रहे थे। 13 अक्तूबर को दोनों शोहदे अभिषेक और विष्णु छत के रास्ते से उसके घर में घुस गए और बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुत्री ने जब विरोध किया तो उसके मारपीट की। गले पर चाकू रख जान से मारने की धमकी दी। पिता ने पुलिस को बताया शोहदों की हरकत से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 354, 452, 306 में मुकदमा दर्ज किया हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines