Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में श्रीराम के भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य तो अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में भक्तों की उत्सुकता को देखकर उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग भी लवरेज है। एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि अगले साल 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है।
…तो तब बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से संभावनाएं जताई गई हैं कि अगले साल जैसे ही अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, वैसे ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर साल 10 करोड़ श्रद्धालु यहां आएंगे।
यह भी पढ़ेंः कृष्ण जन्माष्टमी 6 को मनेगी या 7 सितंबर को? कंफ्यूज न हों, जान लें सही तारीख और मुहूर्त
पिछले साल आए थे इतने करोड़ श्रद्धालु
उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले साल यानी 2022 में करीब 4 करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे। इसके अलावा अयोध्या के प्रति लोगों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए होटल इंडस्ट्रीज ने भी अपनी रुचि जताई है। यूपी की नई पर्यटन नीति के अनुसार, 89 कंपनियों से यहां होटल खोलने की इच्छा जताई है। वहीं 26 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है। इनमें ताज भी शामिल है।
यूपी के इन धार्मिक जिलों में पहुंचे इतने करोड़ लोग
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल यानी 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच अयोध्या में रामलला प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इसके लिए पीएम मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। बात करें पर्यटन की तो मथुरा में 11 करोड़, काशी में 12 करोड़, अयोध्या में 6 करोड़, प्रयागराज में 2.4 करोड़ लोग पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines