Greater Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के ओएसडी रविंद्र सिंह यादव (OSD Ravindra Singh Yadav) के खिलाफ विजिलेंस (Vigilance) की ओर से आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई शासन के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है।
और पढ़िए –सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान, बोले- संत-बाबा अब कसाई और आतंकी बन गए हैं
चार साल पहले हुई थी रविंद्र के खिलाफ शिकायत
जानकारी के मुताबिक रविंद्र सिंह यादव (वर्तमान ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) के खिलाफ करीब चार साल पहले शिकायत के बाद मेरठ विजिलेंस ने जांच शुरू की थी। 4 साल तक चली जांच के बाद विजिलेंस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। अब उनके पूरे 24 साल के कार्यकाल की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः साउथ दिल्ली से नोएडा आने वाले DND पर बनेगा भव्य एंट्री गेट, प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
आय से करीब डेढ़ करोड़ ज्यादा मिली संपत्ति
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजिलेंस इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2019 में उनके खिलाफ शिकायत आई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ विजिलेंस ने अपनी जांच शुरू की। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविंद्र यादव के पास करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि आय के मुताबिक उनकी करीब 94.5 लाख रुपये की संपत्ति होती है।
पूछताछ के लिए बुलाया, नहीं मिला संतोषजनक जवाब
रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच के दौरान पूछताछ के लिए रविंद्र सिंह यादव को बुलाया गया था। उनसे आय से अधिक संपत्ति के बारे में पूछा गया, लेकिन वह विभाग को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा वह आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी कोई सबूत नहीं दे पाए। विजिलेंस के मुताबिक रविंद्र यादव पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के अतिरिक्त संपत्ति है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines