Asad Marksheet Viral: वैसे तो माफिया अतीक अहमद को पूरा उत्तर प्रदेश जानता था, लेकिन प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद चली पुलिस की जांच में अतीक के पूरा कुनबे की कहानी सभी के सामने खुलकर सामने आ गई।
उमेश पाल की हत्या में आरोपी और अतीक के बेटे असद को झांसी में 13 अप्रैल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। अब असद की स्कूल मार्कशीट वायरल हो रही है। इसमें नंबरों को देखकर कोई भी समय जाएगा कि असद का पढ़ाई और क्राइम में कितना दिमाग चलता था।
पढ़ाई में कमजोर या जुर्म की दुनिया में था मन?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई असद की मार्कशीट क्लास 10 की है। असद की इस मार्कशीट को देखकर सामने आया है कि वह पढ़ाई में हद से ज्यादा कमजोर था। या फिर कह सकते हैं कि उसका पढ़ाई में मन ही नहीं था। नंबरों की बात करें तो 10वीं के फर्स्ट टर्म में 700 में से मात्र 175.8 नंबर ही हासिल किए थे, जो एक सामान्य से भी काफी कम हैं।
हर विषय में फेल था, 700 में से मिले 175 नंबर
असद ने अंग्रेजी में 100 में से 28, हिंदी में 100 में से 21.5, गणित में 100 में से 19, सोशल स्टडीज में 100 में से 19.8, साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) में 100 में से 19 नंबर हासिल किए थे। इसके अलावा दो अन्य विषयों में भी इसी तरह से नंबर हासिल किए थे। यानी असद ने कुल 700 नंबरों में से मात्र 175.8 नंबर ही पाए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक बताया गया है कि स्कूल के दिनों ने असद ने अपने टीचर के साथ मारपीट भी की थी।
देखें असद की मार्कशीट
प्रयागराज के नामी स्कूल में पढ़ता था असद
अतीक के बेटे प्रयागराज के नामी स्कूल सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ते थे। रिपोर्ट कार्ड में स्कूल की अन्य गतिविधियों के भी ग्रेड दिए गए हैं। इनमें भी असद की परफोर्मेंस काफी निचले स्तर पर रही थी। मार्क में स्कूल की ओर लिखा गया था कि सभी विषयों में काफी मेहनत करनी है।
13 अप्रैल को एनकाउंटर में मारा गया था असद
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का बेटे असद भी आरोपी था। फरार होने के कारण पुलिस और यूपी एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के झांसी में बबीना बॉर्डर के पास एक एनकाउंटर में असद और सूटर गुलाम को मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया गया था।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
13 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
14 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
19 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
19 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines