बाराबंकी में भयंकर हादसा, 8 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत के बाद चकनाचूर हुई आर्टिगा कार

Horrific accident in Barabanki: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में भयंकर सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत के बाद आर्टिगा कार चकनाचूर हो गई. हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

barabanki accident

Horrific accident in Barabanki: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार रात हुए भयंकर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है. हादसा, तेज रफ्तार ट्रक व आर्टिगा कार की टक्कर से हुआ. मौके पर छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आज मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया. दो अन्य लोगों की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. बाराबंकी सीएमओ डॉक्टर अवधेश यादव ने आठ लोगों के मौत की पुष्टि की. देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार में टक्कर मारी थी. फतेहपुर निवासी प्रदीप सोनी का परिवार गंगा स्नान कर घर वापस आ रहा था. देवा थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी पुल पर भयंकर हादसा हुआ.

विज्ञापन

अर्टिगा कार के परखच्चे उड़े

बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे. पुलिस बल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है. घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था. क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है.

मरने वालों की हुई पहचान

मृतकों में ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, प्रदीप सोनी और उनकी पत्नी माधुरी सोनी के अलावा उनका बेटा नितिन निवासी फतेहपुर कस्बा शामिल हैं. प्रदीप सोनी के बेटे नैमिष और एक अज्ञात ने आज दम तोड़ दिया. सभी अर्टिगा सवार कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान करके वापस आ रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ