Horrific Accident Badlapur Jaunpur: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा सुमो का जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 6 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की मदद की। इस हादसे के आधे घंटे बाद ही एक और भयानक हादसा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। ये एक बस हादसा था जिसमें महाकुंभ से श्रद्धालु स्नान कर लौट रहे थे। दोनों हादसों में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
कैसे हुआ हादसा
प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं से भरी टाटा सुमो का भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई। इस हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूमो की राशन से लदे ट्रक से टक्कर हुई। लोगों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद बस हादसा हुआ जिसमें 3 जानें चली गईं। इन दोनों हादसों के बाद से ही सनसनी मच गई। एक के बाक एक दो भीषण सड़क हादसों में कई परिवारों के चिराग बुझ गए।
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के CM बनते दिल्ली में ‘आतिशी’ पारी खत्म, Ex CM को अब क्या – क्या मिलेगा?
हादसे के बाद का दर्दनाक वीडियो आया सामने
इस हादसे के बाद का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। ट्रक से टकराई टाटा सूमो की हालत इतनी बुरी हो गई है कि आप अंदाजा लगा सकते हैं हादसा कितना भीषण था। गाड़ी के अगले हिस्से के चिथड़े उड़ गए हैं। पूरा हिस्सा अंदर की ओर घुस गया है जिससे साफ जाहिर है कि चालक और आगे बैठे पैसेंजर का तो हाल कैसा हुआ होगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंच लिया जायजा
जैसे ही हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और उसने हालात का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरे हादसे में बस के भी चिथड़े उड़े दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Delhi BJP के वो 6 चेहरे कौन? जो CM रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ, LG को लिखी चिट्ठी में जिक्र
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines