3 लाख की सुपारी, हायर किए गुंडे और...कातिल ने कबूला क्यों उजाड़ा बेटी का सुहाग?

Daughter Husband Murder: एक शख्स ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी को विधवा बना दिया। पैसे देकर अपने दामाद की हत्या करवा दी और लाश को लावारिस हालत में फेंकवा दिया। आखिर उसने यह वारदात क्यों अंजाम दी? पुलिस को पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया।

Noida Man Murder Case Accused

इन चारों ने दोस्त बनाकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

Noida Father Murdered Son-In-Law: दिल्ली से सटे नोएडा में एक शख्स ने अपने ही दामाद की हत्या करवा दी। इसके लिए उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए। उन्हें सुपारी देकर दामाद को ठिकाने लगाने को कहा। सुपारी मिलने के बाद बदमाशों ने पहले अपने टारगेट से दोस्ती की। फिर रात में उसके साथ बैठकर शराब पी।

जब वह नशे मे धुत हो गया तो गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने 6 हत्यारोपियों में से 4 को दबोच लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार और गमछा भी बरामद कर लिया है। सुपारी में मिला कैश और गहने भी बरामद किए हैं। हत्यारोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि किसने कहने पर उन्हेांने युवक की हत्या की? वहीं हत्या क्यों करवाई गई?

विज्ञापन

बाप ने मरवाया बेटी का पति

एडिशनल DCP हृदयेश कठेरिया ने बताया कि वारदात 13 दिन पहले अंजाम दी गई है। 6 हत्यारोपी हैं और 4 गिरफ्तार कर लिए हैं। एक बाप ने अपनी बेटी के पति को मरवाया है, क्योंकि वह बेटी की लव मैरिज से नाराज था। बेटी की लव मैरिज होने के 5 साल बाद उसे ऑनर किलिंग करने का मौका मिला। मृतक की पहचान भुवनेश यादव के रूप में हुई। वह ऑटो रिक्शा चलाता था, जिसे मारने के बाद हत्यारोपी रिक्शा भी साथ ले गए।

16 जून की सुबह ईको टेक थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाक में भुवनेश की लाश मिली थी। भुवनेश उत्तर प्रदेश संभल जिले का रहने वाला है। भुवनेश के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए उसके ससुर पर हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने जांच की तो उनका शक सही निकला।

विज्ञापन

CCTV फुटेज से हुई हत्यारोपियों की शिनाख्त

एडिशनल DSP ने बताया कि हत्यारोपी की बेटी और भुवनेश ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन लड़की के परिजन लव मैरिज से नाराज थे। वे भुवनेश से नफरत करने लगे थे। उसका नाम तक नहीं लेते थे। लड़की के पिता और चाचा ने मिलकर भुवनेश को सबक सिखाने की प्लानिंग बनाई।

विज्ञापन

उन्होंने गुंडों को हायर किया और डील 3 लाख रुपये में फाइनल की। इसके बाद गुंडों ने भुवनेश से दोस्ती करके उसे ठिकाने लगा दिया। भुवनेश की लास्ट लोकेशन पता करके पुलिस ने CCTV कैमरे चेक किए तो आखिरी समय में उसके साथ नजर आए युवकों की शिनाख्त की, जो उसके हत्यारोपी निकले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ