Home Guard Commandant Manish Dubey Suspended: मनोज पांडे, लखनऊ: महोबा में तैनात होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर कई आरोप लगाए थे।
महिला होमगार्ड ने भी लगाया था आरोप
हालांकि, इससे इतर मनीष दुबे पर दूसरे आरोप भी लगे थे। उन पर एक महिला होमगार्ड ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने इस मामले की जांच की। डीआईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड की ओर से मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। इसके बाद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
मंत्री के आदेश के बाद महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। मनीष दुबे पर पत्नी से पैसे मांगने का भी आरोप लग चुका है। बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ पत्नी संग रिश्तों के साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
लगातार बढ़ रही थीं मुश्किलें
जुलाई महीने के दौरान ज्योति मौर्य के साथ कथित रिश्ते में मनीष दुबे का नाम सामने आया था। ज्योति के पति ने उन पर आरोप लगाए थे। उस वक्त वे गाजियाबाद में तैनात थे। एक के बाद एक कई आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। उस वक्त शासन ने उनका ट्रांसफर गाजियाबाद से महोबा कर जांच शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें: थाने में की रेप की शिकायत लेकिन…’, पीड़िता की आपबीती सुन अफसर को आया गुस्सा, इंस्पेक्टर को दे दी ये सजा
बता दें कि ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने और आपराधिक साजिश रचने जैसी बात सामने आई थी। हालांकि अगस्त में आलोक ने ज्योति मौर्य के खिलाफ यूटर्न लेते हुए अपना एक केस वापस ले लिया था।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
17 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines