Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव में होली के दिन कहासुनी के बीच दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान जमकर फायरिंग की गई। घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जेवर कस्बे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विस्थापन को लेकर चल रहा है विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि रन्हेरा गांव को एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित किया जाना है। विस्थापन को लेकर गांव में दो पक्ष बन गए थे। एक पक्ष मंडलपुर में विस्थापन की मांग कर रहा था, दूसरा पक्ष जो फलैदा में विस्थापन चाहता था, उसका नाम फलैदा पक्ष है। दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। दोनों पक्षों में हुई जमकर कहासुनी शुक्रवार दोपहर गांव में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हुई, छतों से पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। गोली धर्मवीर सिंह के दाहिने पैर में दो जगह लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे बृजपाल और गिरीश भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के तीन लोगों को लगी गोली
वहीं, दूसरे पक्ष से मनोज सिंह, विपिन और कालू भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को जेवर के कैलाश और आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पैर में गोली लगने के कारण धर्मवीर सिंह को ऑपरेशन के लिए नोएडा रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अब घायलों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
गांव में छाया सन्नाटा
इस घटना के बाद से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यह इस तरह की पहली घटना है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विस्थापन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल गांव में सन्नाया छाया हुआ है।
पुलिस को नहीं मिली तहरीर
इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद गांव में शांति बनी हुई है। उनका कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
9 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
13 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
13 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
19 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines