---विज्ञापन---

बिना कंडोम पत्नी संग संबंध बनाता था HIV पॉजिटिव पति, सच्चाई सामने आने से पहले की शर्मनाक हरकत

HIV Positive Husband Physical Relationship With Wife Without condom: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल की झकझौर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने शादी से पहले अपने बारे में ऐसी बात छिपाई कि अब उसकी पत्नी जिंदगी भर उसकी सजा भुगतेगी। शख्स को घातक बीमारी होने के बाद भी […]

---विज्ञापन---

HIV Positive Husband Physical Relationship With Wife Without condom: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल की झकझौर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने शादी से पहले अपने बारे में ऐसी बात छिपाई कि अब उसकी पत्नी जिंदगी भर उसकी सजा भुगतेगी। शख्स को घातक बीमारी होने के बाद भी उसने पत्नी के साथ बिना कंडोम के शारीरिक बनाए। इतना ही नहीं, पत्नी को लाइलाज बीमारी देकर आरोपी पति भाग खड़ा हुआ। पीड़ित महिला अब अस्पतालों के चक्कर काट रही है।

2021 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है। यहां के एक शख्स ने साल 2021 में अपनी बेटी की शादी जानी थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि युवक शादी के पहले से एचआईवी पॉजिटिव था। इसके बाद भी लड़का और लड़के वालों ने ये बात लड़की और लड़की वालों से छिपाई। बताया गया है कि शादी के बाद आरोपी पति बिना कंडोम के पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

---विज्ञापन---

मायके वालों ने कराई जांच, उड़े होश

कुछ समय बात पत्नी को दिक्कत होने लगी। उसने अपने परिवार वालों को बताया। परिवार वालों ने जब उसकी जांच कराई तो एचआईवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये देखकर महिला और परिवार वालों के होश उड़ गए। आरोप है कि जब महिला के पति और परिवारवालों को बताई तो विवाद खड़ा कर दिया। पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस के पास पहुंची पिता

महिला के पिता ने बताया कि आरोपी पति बेटी को मारपीट करके घर से निकाल दिया। अब महिला अस्पतालों के चक्कर काट रही है। उधर पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। उधर, मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2023 03:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola