असद खान, झांसी
झांसी के नारायण बाग में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बिना रुके मौके से भाग निकली। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और ग्वालियर रेफर किए गए हैं। इस हिट एंड रन ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
फॉर्चूनर की टक्कर से उड़ी बाइक, दो युवक घायल
झांसी के नारायण बाग इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर हालत में सड़क पर गिर पड़े। ये पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है।
हादसे के बाद बिना रुके भागी कार
टक्कर मारने के बाद फॉर्चूनर चालक एक पल भी नहीं रुका और गाड़ी लेकर भाग निकला। चश्मदीदों के मुताबिक, गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ऐसा लग रहा था जैसे टक्कर जानबूझकर मारी गई हो। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उनकी हालत बिगड़ने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप, इरादतन मारी टक्कर
घायल नितिन और नंदराम के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसा अचानक नहीं, बल्कि इंटेंशनली किया गया लगता है। उनका कहना है कि गाड़ी न रुकी, न मदद की कोशिश की सीधा भाग गई। इस घटना के बाद परिवार और इलाके में ग़म और ग़ुस्से का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV बना सबूत
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और गाड़ी की पहचान की जा रही है। हालांकि, अभी तक फॉर्चूनर का नंबर या चालक की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines