Hit and Drag Case: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे शव को घसीटता हुए कार सवार कई किमी तक ले (Hit and Drag Case) गया। एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। आरोपी कार सवार को हिरासत में लिया गया है।
मांट टोल पर रुकी कार तो उड़े होश
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार तड़के की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर आ रही एक कार को देखकर टोल कर्मियों के माथे पर पसीना आ गया। वहीं टोल पर खड़े पुलिस कर्मी भी हरकत में आ गए। बताया गया है कि कार के पिछले हिस्से में एक शख्स का शव फंसा हुआ था। शव क्षत-विक्षत हाल में था।
और पढ़िए –Video: दिल्ली के धौला कुआं में बस का ब्रेक फेल, सब-वे में जा घुसी
दिल्ली का रहने वाला है कार सवार, हिरासत में लिया
मथुरा पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार सवार की पहचान दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी देहात) त्रिगुण बिसेन ने आरोपी वीरेंद्र सिंह के हवाले से बताया कि रात में एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा था। कम दृश्यता के कारण हादसा हुआ और शख्स उसकी कार से फंस गया।
एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। साथ ही एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के गांव वालों से संपर्क किया जा रहा है।
दिल्ली के कंझावला में हुआ था ऐसा ही एक्सीडेंट
बता दें कि इसी साल 1 जनवरी को दिल्ली के कंझावला में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। टक्कर के बाद 20 वर्षीय अंजलि कार में फंस गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका शव कई किमी तक घसीटा गया था। घटना के बाद कार में सवार पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines