Hit and Drag Case: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर यूपी (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) स्थित मांट टोल प्लाजा (Mant Toll Plaza) पर कार में फंसे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस खौफनाक हादसे (Hit and Drag Case) के रहस्य से भी पर्दा उठा दिया है। सामने आया है कि हादसा टोल प्लाजा से करीब 11 किमी पहले हुआ था। यानी कार में फंसा शव 11 किमी तक घसीटा गया था।
इटावा का रहने वाला था हादसे में मरा शख्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शव की शिनाख्त इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के उरेंगा गांव निवासी रिजपाल सिंह (25) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के एक निजी कूरियर कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। बताया गया है कि वह मंगलवार तड़के अपने पैतृक गांव से लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
मांट टोल पर पहुंची कार तो दिखा फंसा हुआ शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। वह दिल्ली पंजीकरण संख्या की कार को चला रहा था। यह मामला तब सामने आया था, जब मांट टोल प्लाजा पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार के पिछले हिस्से में एक शव फंसा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने इसके बाद कार चालक को हिरासत में लिया था।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, माइलस्टोन 106 पर मिले खून के धब्बे
इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर दृश्यता कम थी, इसलिए यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 106 के पास खून के धब्बे मिले, जो मांट टोल प्लाजा से करीब 11 किमी दूर हैं।
जब्त की गई कार के अगले हिस्से में कोई निशान नहीं!
मांट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आशंका है, हादसा माइलस्टोन 106 के पास हुआ है। उन्होंने बकाया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पीड़ित को कार या किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी थी, क्योंकि पकड़ी गई कार के अगले हिस्से में कोई निशान नहीं है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines