Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ में 500 करोड़ से अधिक विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए संभल हिंसा को लेकर सामने आई न्यायिक आयोग टीम की रिपोर्ट को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होने कहा कि “आपने कल देखा होगा कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समय में चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता था कैसे उनकी डेमोग्राफी को उनकी जनसंख्यकी को कम करके लगातार उन पर अत्याचार करवाए जाते थे। कैसे देंगे करवा करके हिंदू विहीन कर दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने पर बिहार में FIR, महिला आयोग भी सक्रिय, भड़के सीएम योगी
संभल हिंसा रिपोर्ट पर सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर प्रतापगढ़ में विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे। इस दौरान जीआइसी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आपने कल देखा होगा कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समय में चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता था। कैसे उनकी डेमोग्राफी को उनकी जनसंख्यकी को कम करके लगातार उन पर अत्याचार करवाए जाते थे। कैसे देंगे करवा करके हिंदू विहीन कर दिया जाता था क्षेत्र को, लेकिन आज यह डबल इंजन की सरकार है। डेमोग्राफी को भी नहीं बदलने देगी और जो भी डेमोग्राफी को बदलने का दुस्साहस करेगा। उसको स्वयं पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, क्योंकि अब बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर नागरिक को प्राप्त हो रहा है।अब तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण के माध्यम से सशक्तिकरण की तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।
प्रतापगढ़ मां बेल्हा देवी धाम में की पूजा-अर्चना
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपशब्द भाषा का प्रयोग करने के मामले में राहुल और तेजस्वी यादव को भी कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होने कहा कि अभद्र भाषा प्रयोग करके राजनीति की मर्यादा तार तार की, भारत के प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना सूरज के ऊपर थूकने समान है। प्रतापगढ़ में सभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान सीएम योगी मां बेल्हा देवी धाम पर दर्शन-पूजन के साथ में माता की आरती की। दो आचार्य पंडित मंगला प्रसाद रघु पांडा तथा दिव्यांशु जी महाराज ने उन्हें दर्शन और पूजन व आरती कराई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के परिवहन और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर रहे।
यह भी पढ़ें- ‘सपा-बसपा की सोच कुएं में मेंढक जैसी’, यूपी देश का सबसे समृद्ध राज्य, विधानसभा में बोले सीएम योगी
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines