Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को एक दक्षिणपंथी संगठन ने 72 घंटे के अंदर भारत छोड़ने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि अगर सीमा ने जल्द से जल्द देश नहीं छोड़ा तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है और देश के लिए खतरा पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम एक गद्दार राष्ट्र की महिला को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर सीमा हैदर 72 घंटों में देश नहीं छोड़ती हैं, तो हम आंदोलन शुरू करेंगे।
https://twitter.com/vednagar4bjp/status/1680553455465684993
4 जुलाई को सीमा हैदर को प्रेमी सचिन मीणा के साथ किया गया था गिरफ्तार
सीमा गुलाम हैदर (30) और सचिन मीना (25) को 2019 में गेमिंग एप्लिकेशन PUBG पर बात करते समय प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रहने लगी।
सीमा हैदर को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसकी मदद करने के आरोप में सचिन को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में दोनों को जमानत मिल गई।
सीमा के पति ने भारत सरकार से की ये अपील
इस बीच सीमा के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपनी पत्नी और बच्चों को वापस घर भेजने की दिली अपील की है। एक वीडियो में गुलाम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को PUBG के माध्यम से भारत आने के लिए लालच दिया गया और बरगलाया गया। दूसरी ओर, सीमा के दोस्तों और परिवार ने स्पष्ट कर दिया कि वे नहीं चाहते कि वह पाकिस्तान वापस लौटे।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines