Hindu-Muslim Unity in Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली है। यहां कुंदरकी कस्बे में मजहब की दीवारों को तोड़कर मुस्लिम युवकों ने संतोष का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया। मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला संतोष कुछ समय से मुरादाबाद के कुंदरकी में रह रहा था। बुधवार को बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीमारी के कारण बुजुर्ग संतोष की मौत हो गई। उसका अपना कोई नहीं था, ऐसे में कस्बे में रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने संतोष का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इसके लिए बाजार से अंतिम संस्कार का सामान खरीदकर लाए, फिर अपने हाथों से अर्थी बनाई और मोक्षधाम पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
ये भी पढ़ेंः Rishabh Pant की जान बचाने वाले ने निगला जहर? हालत गंभीर, प्रेमिका की मौत
पुलिस ने सौंपी जिम्मेदारी
अंतिम संस्कार करने वाले युवकों ने बताया कि जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अंतिम संस्कार के लिए हम लोगों से सलाह मशविरा किया। पुलिस ने हम लोगों को अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए सामान खरीदा।
इंसानियत के लिए किया काम
युवकों ने कहा कि हमने यह कार्य मजहब के लिए नहीं, इंसानियत के लिए किया है। हमारा संदेश यही है कि सब लोग आपस में मोहब्बत रखें। जीवन में सबसे अहम इंसानियत है। हम लोग यही चाहते हैं। हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे को जागरूक करें। हम लोग भाई-भाई हैं। हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh से स्नान कर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भयानक भिड़ंत, 2 की मौत, दर्जनों की हालत नाजुक
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines