Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गर्मी के कारण घर के बाहर खुले में सो रहे परिवार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में महिला और बेटा-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये लोग सो रहे थे सड़क पर
जानकारी के मुताबिक हादसा बदायूं के बिसौली कस्बे का है। यहां साजिद (57) का परिवार रहता है। बताया गया है कि गुरुवार रात को गर्मी ज्यादा होने के कारण साजिद, उनकी पत्नी इशरत बी (55), बेटा अल्लू (25), बेटी निक्की (22), साजिद का भाई असलम (55), साजिद का नाती आनिव (12) घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे। घरों के सामने से एक हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
रात बजे की है घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क किनारे सो रहे सभी लोगों पर गिर गया। बताया गया है कि हादसे में महिला इशरत बी, बेटा अल्लू और बेटी निक्की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साजिद, उनका भाई असलम और नाती आनिव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया।
इलाके में मचा कोहराम
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम और सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
20 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines