Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बुधवार को एक हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। अब इस हादसे के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का वीडिया (Viral Video) सामने आया है। इसे देखकर हर कोई सहम गया, क्योंकि बताया गया है कि हादसे के वक्त बाइक की स्पीड 100 या फिर इससे ज्यादा की थी।
दोस्तों के साथ होली खेलने जा रहे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक हादसा लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा के पास हुआ। मलिहाबाद का रहने वाली राहुल पासी अपने दोस्त विनीत मिश्र के साथ बाइक से दोस्तों के यहां जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़ी गिट्टियों पर अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट तक फिसलती चली गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनीत का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
100 से ज्यादा थी बाइक की स्पीड
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक 100 से ज्यादा की स्पीड में थी। वहीं गुरुवार को इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक की स्पीड काफी तेज है।
सड़क के किनारे खड़ी झाड़ियों से घिसटती हुई बाइक काफी दूर तक गई। पुलिस का कहना है कि राहुल का दोस्त विनीत अभी बेहोश है। उसका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद ही हादसे का सही कारण पता चलेगा।
दोनों ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
पारा थाना प्रभारी टीबी सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा हाईस्पीड के कारण हुआ। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राहुल की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
6 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
10 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
20 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines