Live Updates
क्यों जरूरी है ये आयोजन?
आयोजन का मुख्य मकसद ये है कि किसानों को आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों से परिचित कराना, हिमालयी फसलों और जड़ी-बूटियों की वैल्यू चेन को मजबूत करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है.
कृष और हर्बल प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
आचार्य बालकृष्ण और धन सिंह रावत ने साथ किया कृष और हर्बल प्रदर्शनी का उद्घाटन.
कब होगा अगले महोत्सव का आयोजन होगा
25, 26, 27 अक्टूबर 2027 को अगले महोत्सव का आयोजन होगा- बालकृष्ण
श्री धन्वंतरि की लगाई गई भव्य प्रतिमा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद सबसे बड़ी प्रतिमा श्री धन्वंतरि की लगाई गई है - धन सिंह रावत
पूरा विश्व देखने आएगा मालाग्राम
धन सिंह रावत ने कहा कि मालाग्राम को अगले 5 साल में पूरा विश्व देखने आएगा. मालाग्राम में स्थित श्री धन्वंतरि धाम अपने आप में एक अद्भुत स्थान है. ऐसा अनूठा स्थान पूरे विश्व में कहीं नहीं है. 29 देशों के जिन महापुरुषों ने जड़ी-बूटियों पर काम किया है, उन सभी की प्रतिमाएं यहां स्थापित की गई हैं.
पतंजलि किसान डायरी का हुआ विमोचन
कार्यकर्म में पतंजलि किसान डायरी का विमोचन हुआ, जिसका अलग एडिशन हर 6 महीने में आएगा.
लोगों का पलायन रोकने की कोशिश
इस धाम का मुख्य उद्देश्य मॉर्डन फार्मिंग को बढ़ावा देना है, जिससे पहाड़ों से लोगों का पलायन रुक जाए- बालकृष्ण
50 हजार से ज्यादा जड़ी बूटियां यहां लगाई जा चुकी हैं
आयोजन में आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि, 50 हजार से ज्यादा जड़ी बूटियां यहां लगाई जा चुकी हैं और साथ ही, लगातार इसका विस्तार किया जा रहा है. आचार्य बालकृष्ण ने ये भी कहा कि, यह पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा.
महापुरुषों की प्रतिमाओं से सजा हर्बल धाम
जिन महापुरुषों का संबंध जडीबूटियों से जुड़ा है उन सभी को पहचान दिलाने के लिए उनकी प्रतिमा इस धाम में लगाई गई हैं - बालकृष्ण
दुनिया की पहली संस्था- आचार्य बालकृष्ण
आयोजन में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हर्बल वर्ल्ड नाम की अभी तक दुनिया में कोई संस्था नहीं थी हमने इसकी शुरुआत की
अप्रैल में होगा अगले कुंभ का आयोजन
अप्रैल में हरिद्वार में अगले हर्बल कुंभ का आयोजन किया जाएगा- आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण ने किया धन्यवाद
इस आयोजन की तैयारी काफी समय से की जा रही थी, इस आयोजन को सफल बनाने वालों का धन्यवाद- बालकृष्ण
'हर्बल कुंभ' का भव्य शुभारंभ
दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की हुई शुरुआत.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के मालाग्राम में 4 से 6 नवंबर 2026 तक तीन दिन का भव्य ‘हर्बल कुम्भ- जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं धन्वंतरि महोत्सव’ का शुभारंभ हो चुका है, जिसका आयोजन पतंजलि से जुड़े ‘हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ द्वारा किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय आयोजन के मुख्य संरक्षक पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण हैं. इस आयोजन का मुख्य मकसद ये है कि किसानों को आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों से परिचित कराना, हिमालयी फसलों और जड़ी-बूटियों की वैल्यू चेन को मजबूत करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है. बता दें कि ‘हर्बल कुम्भ- जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं धन्वंतरि महोत्सव’ में कई बढ़े चेहरे शामिल हुए.
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines