हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी; यात्रा स्थगित, जानें कब से फिर शुरू होगी?

विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आज यानी गुरुवार के लिए स्थगित किया गया है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से ये जानकारी आम लोगों और तीर्थ यात्रियों के लिए जारी की गई है। सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू की गई है।

यात्रियों की संख्या की थी निर्धारित

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में सिखों का पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब है। यहां इसी माह 20 मई से यात्रा शुरू की गई है। यहां के मौसम को देखते हुए यात्रा से पहले ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कई निर्देश जारी कि गए थे। उन्होंने यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या भी निर्धारित की गई थी।

प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष ने दिए थे निर्देश

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया था कि चमोली जिला प्रशासन के निर्देशानुसार हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखी जाएगी। इसके अलावा अगले आदेश तक बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को हेमकुंड यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया था निरीक्षण

यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी सुविधाओं को लेकर भी जिलाधिकारी चमोली ने अधीनस्थों के साथ बैठक की और निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने खुद पूरे मार्ग पर पैदल चलकर सुविधाओं का जायजा लिया था।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola