Noida News: दिल्ली (Delhi) से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) शहर में आज यानी शुक्रवार से वाहनों को लेकर अहम बदलाव हो चुका है। गुरुवार को कहा गया था कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस शुक्रवार से हाई सिक्योरिटी प्लेट (High-Security Registration Plate) के बिना वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी। इसके साथ ही एचएसआरपी (HSRP) के बिना चलने वाले वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
लखनऊ से सभी जिलों के लिए आदेश जारी
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात और सड़क सुरक्षा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने को कहा है। बता दें कि एचएसआरपी पूरे भारत में अनिवार्य हैं। इसे वाहनों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लाया गया था।
… तो इतने हजार का कटेगा चालान
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में एचएसआरपी लगाना अनिवार्य हो गया था। इसके बाद वाहन स्वामियों को 15 फरवरी 2023 तक पर्याप्त समय दिया गया था। अब जिन लोगों के वापनों में एचएसआरपी नहीं है, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। हम ऐसे वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाएंगे।
30% वाहनों में नहीं है हाई सिक्योरिटी प्लेट
इनके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में लगभग 8,70,000 वाहन पंजीकृत हैं और करीब 6,00,000 वाहनों में पहले से ही एचएसआरपी है। गौतमबुद्ध नगर के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि यहां पंजीकृत 70% वाहनों में पहले से ही एचएसआरपी है, क्योंकि यह 2019 में अनिवार्य था। सभी एजेंसियां नए पंजीकृत वाहन ही बेच रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
5 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
9 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
9 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
12 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines