हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50 यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, बहादुरी से ऐसे बचाई जानें

Uttarakhand Roadways Bus News: उत्तराखंड रोडवेज के ऋषिकेश डिपो की बस बीती रात हादसे का शिकार होने से बच गई, क्योंकि चलती बस में ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया, लेकिन उसने बहादुरी दिखाते हुए अपने 50 पैसेंजरों की जान बचा ली।

विज्ञापन
ड्राइवर ने लोगों को और लोगों ने ड्राइवरों को बचाया।

Heart Attack to Bus Driver While Driving: बस में 50 यात्री सवार थे कि अचानक ड्राइवर बेहोश होने लगा। उसे दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए बहादुरी से बस को सड़क किनारे लगाकर ब्रेक लगा दिए। ऐसा करके उसने बस का एक्सीडेंट होने से बचा लिया। 50 यात्रियों की भी जान बच गई। उसके इस अहसान को मानते हुए पैसेंजरों ने ड्राइवर को फर्स्ट ऐड दिया।

पैसेंजरों ने ही उसे गाड़ी का इंतजाम करके तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली के पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। आज सुबह उसकी हालत पर अपडेट देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि ड्राइवर की हालत अब खतरे से बाहर है। बस के सभी पैसेंजर्स उसे अस्पताल लेकर आए थे, जिनमें से कुछ आज सुबह अपने घर गए। हादसा दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में मंगलवार देररात हुआ था।

यह भी पढ़ें:‘होटल में बेड पर रंगरलियां…निर्वस्त्र लड़के-लड़कियां’; बिहार में जिस्मफिरोशी के धंधे की आंखोंदेखी

विज्ञापन

पैसेंजरों ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया

NBT की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकेश डिपो की बस के ड्राइवर 34 वर्षीय चमन कुमार सोमवार रात साढ़े 10 बजे के करीब दिल्ली से सवारियां लेकर निकले थे, लेकिन करीब 12 बजे जब बस भोजपुर पहुंची तो उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि दिल का दौरा पड़ा है, इसलिए उन्होंने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। यह देखकर पैसेंजरों के होश उड़ गए, लेकिन पैसेंजरों ने कंडक्टर कमल कुमार की मदद से बस को सड़क पर साइड में लगवाया।

इतना पैसेंजरों ने ड्राइवर को संभाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे PHC भोजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने देकर कंबाइंड अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सीवियर हार्ट अटैक था, इसलिए ड्राइवर को रात ही दिल्ली के पंत अस्पताल रेफर भेजा जाया और उसकी जान बचाई गई। इससे पहले डॉक्टरों ने उसे जीभ के नीचे रखी जाने वाली हार्ट अटैक से जुड़ी दवाई दे दी थी, जिस वजह से उसकी जान खतरे से बाहर रही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बच्चे पैदा करो…9 लाख कमाओ; सरकार ने दी युवाओं को सेक्स की परमिशन, जानें क्यों पुतिन ने लिया फैसला?

डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी पर लगाया इंजेक्शन

पैसेंजरों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज अधिकारियों ने सहयोग करते हुए उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बसों का इंतजाम किया। जिन्होंने रिफंड मांगा, उन्हें पैसे लौटाए गए। भोजपुर में खड़ी बस को आज सुबह दूसरा ड्राइवर ले गया। पंत अस्पताल में ड्राइवर के साथ कंडक्टर कमल मौजूद रहा, जिसने चमन के परिजनों के आने तक देखभाल की। इलाज शुरू करने से पहले कागजों पर सिग्नेचर करने से कंडक्टर कमल ने इनकार कर दिया था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो डॉक्टरों ने आपसी विचार विमर्श करके चमन को टीका लगा दिया। अगर ऐसा नहीं होता उसकी जान जा सकती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जिसे बेटा कहता था…वही बेटी का ‘काल’ बना, जानें दामाद ने कैसे बर्बाद किया घर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola