Head Constable Husband Committed Suicide Before Karva Chauth: करवा चौथ से 2 दिन पहले महिला का सुहाग उजड़ गया। पति कई दिन से लापता था। पत्नी दरवाजे पर टकटकी लगाए उसका इंतजार कर रही थी कि मौत की खबर आ गई। पति गर्लफ्रेंड के घर फंदे पर लटका मिला। ये मामला उत्तराखंड के देहरादून का है। यहां एक हेड कांस्टेबल का शव रुड़की में स्थित उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बिना सूचना के ड्यूटी से लापता हेड कांस्टेबल
आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल की पहचान नरेश चंद के रूप में हुई है। नरेश चंद इन दिनों देहरादून के साइबर थाने में ड्यूटी दे रहा था। पिछले कुछ दिनों से नरेश चंद बिना किसी सूचना के ड्यूटी से लापता था। 2 दिन बाद भी जब उसकी कोई खबर नही आई तो पुलिस उसकी खोज शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि नरेश चंद अपने घर पर भी कई दिन से नहीं गया है। इसके बाद पुलिस ने नरेश चंद के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। जिससे पता चला कि सर्विलांस पर नरेश चंद की आखिरी लोकेशन रुड़की थी। इसके बाद पुलिस ने नरेश के मोबाइल फोन का CDR निकालवाया। इससे पुलिस को पता चला कि नरेश एक महिला से बहुत बाात करता था। जब महिला को लेकर जांच की गई तो पता चला कि महिला रुड़की पुलिस में सिपाही है।
यह भी पढ़ें: घर बुलाया, चाय पिलाई, फिर जब आंख खुली तो बिना कपड़ों के था…रिटायर्ड टीचर ने पुलिस को सुनाई आपबीती
गर्लफ्रेंड के घर लटका मिला कांस्टेबल का शव
पुलिस की जांच में सामने आया कि नरेश रविवार को वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए रुड़की गया था। इसके बाद पुलिस नरेश की गर्लफ्रेंड के साथ उसके कमरे पर गई। जहां पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला। बड़ी मुश्किल से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जिसके खुलने के बाद सभी देखा कि कमरे के पंखे के कुंदे से नरेश का शव लटका हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, जब नरेश रुड़की में गर्लफ्रेंड के कमरे पर पहुंचा तो उस वक्त गर्लफ्रेंड अपनी ड्यूटी पर तैनात थी और उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था। नरेश चंद के पास उसके कमरे की दूसरी चाबी थी, जिससे उसने ताला खोला और कमरे अंदर जाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से नरेश का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नरेश के आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines