---विज्ञापन---

Watch Video: ‘वो मेरे लड़के जैसा था’, बेटे के दोस्त की हत्या पर बोले भाजपा सांसद कौशल किशोर

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ गुरुवार देर रात मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों समेत सांसद कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। बेटे के घर पर हुई वारदात के बारे […]

---विज्ञापन---

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ गुरुवार देर रात मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों समेत सांसद कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। बेटे के घर पर हुई वारदात के बारे में उन्होंने कहा कि विकास तो दिल्ली में है। वो वापस लौट रहा है।

घर में मौजूद थे छह लोग

जानकारी के मुताबिक, सांसद कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर दुबग्गा स्थित घर में रहता है। बताया गया है कि विनय श्रीवास्तव 2017 विधानसभा चुनाव के समय से साथ है। विनय भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ साथ विकास किशोर का दोस्त भी था। गुरुवार शाम को विकास के घर में छह लोग मौजूद थे। सभी देर रात कर घर में थे। इसी दौरान गोली मारकर विनय की हत्या हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विनय के सिर पर चोट के भी निशान मिले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः सांसद के घर में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिली कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल

---विज्ञापन---

दिल्ली से वापस आ रहा है बेटा

उधर घटना की जानकारी होने पर सांसद कौशल किशोर भी दुगब्बा स्थित बेटे के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बेटा विकास यहां मौजूद नहीं था। वह दिल्ली में भर्ती अपनी मां जया देवी को देखने को लिए गया है। सांसद ने बताया कि उसे घटना के बारे में बता दिया गया है। वह वापस लखनऊ आ रहा है। विनय के शव के पास से मिली पिस्टल के बारे में उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है।

आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

सांसद ने बताया कि जैसे ही मुझे घटना के बारे में पता चला तो मैंने खुद पुलिस कमिश्नर को फोन करके बताया। इसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम के लोग पहुंचे हैं। सांसद ने कहा कि हम विनय मेरे बेटे जैसा था। हम उसके परिवार के साथ खड़े हुए हैं। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 01, 2023 01:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola