Hathras Stempade video: यूपी के हाथरस में सत्संग हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। हाॅस्पिटल की बदइंतजामी, एंबुलेंस की कमी और लाशों को ढकने के लिए चादरों की कमी जैसी चीजें अब तक सामने आ चुकी है। मामले में एफाआईआर भी की जा चुकी है। जिसमें पुलिस ने सेवादारों को आरोपी बनाया है। इस बीच सत्संग से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सत्संग में लोगों की भयंकर भीड़ थी। जितने लोग पांडाल में नहीं थे उससे ज्यादा लोग पांडाल के बाहर थे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा को देखने के लिए लोगों में व्याकुलता थी। लोग एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। वहीं प्रशासन ने भी झूठ बोलकर कम संख्या बताई। ऐसे में सारे इंतजाम नाकाफी थे। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार पूरी तरह मृतकों के परिजनों के साथ है।
19 शवों की पहचान होना बाकी
वहीं हाथरस की घटना पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अभी 19 शवों की पहचान होना बाकी है। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोग घरों की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। आयोजकों ने गलत प्रबंधन किया था। इसके अलावा वहां के लोगों ने संकरे रास्ते को बंद कर दिया इससे वहां बने गड्ढे में लोग गिरते रहे, चोटिल हुए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी आगरा जोन की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में समय लग सकता है। सीएम ने कहा कि उम्मीद है आज जांच पूरी हो जाएगी। यह राजनीति का मुद्दा नहीं है। सीएम ने इस दौरान घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की ।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
54 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
2 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
3 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
4 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines