Hathras Stampede Bhole Baba Secrets: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग समारोह में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सत्संग के आयोजकों और सत्संग करने वाले भोले बाबा की तलाश में जुटी है। भगदड़ मचते ही भोले बाबा और उसक परिवार अंडरग्राउंड हो गया। आयोजक भी फरार बताए जा रहे हैं। हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित कर दिया गया है। नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने FIR में बाबा को नामजद नहीं किया है।
दावा किया जा रहा है कि भगदड़ मची, क्योंकि भीड़ बाबा के पैर छूने के लिए धक्का मुक्की कर रही थी, लेकिन बाबा के वकील ने इन दावों का खंडन किया है और आरोप लगाया है कि भगदड़ आपराधिक तत्वों द्वारा रची गई साजिश के कारण मची। इस बीच भोले बाबा की जिंदगी, उनके बाबा बनने की कहानी, उनके आश्रमों, सत्संगों का ‘सच’ सामने आया। भोले बाबा पर कई तरह के आरोप भी लगे हैं, आइए जानते हैं कैसे-कैसे?
पिंक आर्मी, महिला सेवादार, नाबालिग लड़कियां
हाथरस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा भोले बाबा की पिंक आर्मी की हो रही है। भोले बाबा पर आरोप हैं कि उसने लड़कियों और महिलाओं की पूरी आर्मी बना रखी थी, जिसे पिंक आर्मी कहते हैं। इस आर्मी का वीडियो भी सामने आया है। बाबा के सेवादारों में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां होती हैं। यह खुलासा खुद बाबा के रंजीत सिंह नामक पूर्व सेवादार ने किया। उसने बताया कि बाबा के आश्रम में नाबालिग लड़कियां रहती हैं, जिन्हें बाबा अपनी शिष्याएं बताता है और अपने सभी काम वह उन लड़कियों से ही करता है। बाबा के पास वर्दी वाली आर्मी भी है, जो उसके एक इशारे पर कुछ भी कर सकती है। किसी को मार सकती है और अपनी जान भी दे सकती है।
अंधविश्वास फैलाने के आरोप
भोले बाबा पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप भी लगे हैं। रंजीत सिंह बताता है कि बाबा अंधविश्वास फैलाता है। उसके पास कोई शक्ति नहीं है। वह आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोगों की आंखों में धूल झोंकता है। वह खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताता है, जबकि उसकी उंगली पर जो सुदर्शन चक्र लोगों को दिखाया जाता है, वह लेजर लाइट से बनता है। वह कहता है कि उसके पास ऐसी चमत्कारी शक्तियां हैं, जो मरे हुए लोगों को जिंदा कर सकती हैं। नलके का पानी पिलाकर कहता है कि कैंसर ठीक हो जाएगा, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। बाबा ढोंग करता है, अंधविश्वास फैलाकर लोगों को भक्त बनाना चाहत है, जो उसे करोड़ों रुपये की गाड़ियां, जमीनें, गहने, कैश तक दान कर जाते हैं।
शराब, नशे और लड़कियों का शौकीन
बाबा पर आरोप हैं कि वह सिगरेट और शराब पीने का शौकीन है। लड़कियों को आस-पास रखने का आदी है। उसके महल जैसे आश्रम में पब, नाइट बार और स्पा सेंटर भी है।
झूठ फैलाने वाले एजेंटों की फौज
भोले बाबा पर आरोप हैं कि उसने झूठ फैलाने वाले एजेंटों की फौज बना रखी है, जो उसके इशारे पर कोई भी झूठ भक्तों से बोल देते हैं। जैसा बाबा बोलेगा, एजेंट वैसा ही भक्तों को करके दिखा देंगे।
आश्रम में 5 स्टार होटल की सुविधाएं
आरोप हैं कि भोले बाबा जिस आश्रम में रहता है, वह व्हाइट हाउस की तरह बना है। उसमें 5 स्टार होटल जैसी सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बना आश्रम करीब 13 एकड़ में फैला है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। किसी ने यह जमीन बाबा को तोहफे में दी थी। बाबा हमेशा सूट-बूट और काला चश्मा पहन भक्तों के सामने आता है। आश्रम के हर कमरे में एसी लगे हैं। उसने अपने आश्रम फ्रेंचाइजी पर दिए हैं, जिनसे उसे करोड़ों की आमदनी होती है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines