Hathras News: हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भयावह घटना में गुरुवार को पहली गिरफ्तारी हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सत्संग कराने वाले मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर के खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि हाथरस जिले में स्वयंभू भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। बाबा अभी भी फरार चल रहा है।
इस मामले में दर्ज एफआईआर में सत्संग आयोजकों के नाम हैं। बाबा का नाम इसमें शामिल नहीं है। हाथरस के फुलराई गांव में हुआ जानलेवा सत्संग देवप्रकाश मधुकर ने ही आयोजित कराया था जिसके खिलाफ 1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। मधुकर मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ के दमदमपुरा का रहने वाला है। उसे भोले बाबा का करीबी बताया जाता है। वह पहले भी उसके कार्यक्रम आयोजित करवाता रहा है। बाबा के ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
लापरवाही की हदें पार की गईं
बता दें कि इस सत्संग के आयोजन में लापरवाही की सभी हदें पार कर दी गई थीं। कार्यक्रम के लिए 80,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति ली गई थी। लेकिन, जब भगदड़ मची तब वहां 2.5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर केवल 40 पुलिसकर्मियों की तैनाती होने की बात भी सामने आई है। और तो और कार्यक्रम स्थल पर न तो एंबुलेंस की ही व्यवस्था की गई थी और न ही फायर ब्रिगेड की। एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स तक नहीं बनाए गए थे।
‘चरणों की धूल’ बन गई काल
बताया जा रहा है कि भगदड़ तब मची जब बाबा वहां से निकल रहा था। बाबा के भक्त उसके चरणों की धूल को अमृत के समान समझते हैं। इसलिए बाबा के निकलते ही वह वहां की मिट्टी उठाने दौड़ पड़े। रास्ता तंग था और लोग बहुत ज्यादा थे। इसी के चलते भगदड़ मच गई जिसने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। रिपोर्ट्स के अनुसान जान गंवाने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बता दें कि इस तथाकथित बाबा के खिलाफ यौन शोषण समेत कई केस दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: कैसे मच जाती है भगदड़? फंस जाएं तो कैसे रहें सेफ?
ये भी पढ़ें: बाबा के ‘चरणों की मिट्टी’ ने मचा दिया मौत का तांडव!
ये भी पढ़ें: हाथरस में 121 मौतों का जिम्मेदार बाबा बेकसूर कैसे?
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
40 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines