Hathras Stampede News : यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं समेत 116 लोगों की मौत हो गई। बाबा गेरुआ वस्त्र नहीं, बल्कि सूट-बूट में प्रचवन देते हैं। सत्संग में मची भगदड़ के बाद बाबा फरार हो गया और फोन भी बंद कर लिया। उनके दरबार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी हाजिरी लगा चुके हैं। बाबा के खिलाफ पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बाबा के खिलाफ 6 FIR दर्ज
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में सत्संग का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। धार्मिक कार्यक्रम के बाद अचानक से भगदड़ मच गई। बाबा का असली नाम सूरल पाल है। अध्यात्म जगत में आने के बाद उन्होंने अपना नाम साकार विश्व हरि रख लिया। वे भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस बाबा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 6 एफआईआर भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede : आयोजक या कोई और? कौन है हाथरस सत्संग हादसे का असली जिम्मेदार
हादसे के बाद बाबा फरार
सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पुलिस बाबा की तलाश में जुट गई, क्योंकि टीम को 24 घंटे के अंदर सरकार को रिपोर्ट सौंपनी है। हादसे के बाद से बाबा का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस ने बाबा से संपर्क साधने के लिए कॉल किया, लेकिन फोन भी स्विच ऑफ है। बताया जा रहा है कि वे हाथरस सीमा के बाहर हैं।
सूट-बूट में प्रवचन देते हैं बाबा
भोला बाबा अन्य कथावाचकों से एकदम अलग नजर आते हैं। वे सूट-बूट में प्रवचन देते हैं। बाकी कथावाचक भारतीय परिधान धोती-कुर्ता और गेरुआ वस्त्रों में दिखते हैं, लेकिन भोले बाबा अपने कार्यक्रम में सफेद सूट, टाई और जूते में पहुंचते हैं। इसे लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वे कई बार सत्संग में कुर्ता-पजामा और सिर पर सफेद टोपी लगाकर भी नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें : कोई टेंपो तो कोई पुलिस जीप से पहुंचा अस्पताल, सत्संग भवन के बाहर बिछीं लाशें, हादसे का क्या है सच?
राजनीति में मजबूत पकड़
भोले बाबा की राजनीति में मजबूत पकड़ है। पिछले साल पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनके सत्संग में हाजिरी लगाई थी। इसे लेकर सपा सुप्रीमो ने एक्स पर एक पोस्ट भी डाला था, जिसमें लिखा था- नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो। साथ ही अखिलेश यादव उनके कार्यक्रम में बैठे नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
10 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
13 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines